ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
28 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का बड़ा अभियान

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का बड़ा अभियान
अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का बड़ा अभियान — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

रायबरेली में अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए जिला आबकारी विभाग लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी कर रहा है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बरामद करने के साथ ही मौके पर मिले हजारों किलो लहन को भी नष्ट कराया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर छह विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो संबंधित क्षेत्र के एसडीएम की निगरानी में कार्रवाई कर रही हैं। आबकारी विभाग के मुताबिक, इस महीने अब तक 3151 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की जा चुकी है, जबकि 161 अभियोग दर्ज किए गए हैं और पांच लोगों को जेल भेजा गया है। रायबरेली में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। जिले के अलग-अलग इलाकों में लगातार छापेमारी कर अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान मौके पर बरामद कच्ची शराब को जब्त करने के साथ ही शराब बनाने के लिए तैयार लहन को भी नष्ट कराया जा रहा है। जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए छह टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम संबंधित क्षेत्र के एसडीएम की देखरेख में छापेमारी कर रही है, ताकि अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। आबकारी अधिकारी के मुताबिक, इस महीने अब तक विभाग ने 3151 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। वहीं, कार्रवाई के दौरान 7895 किलोग्राम लहन मौके पर ही नष्ट कराया गया है। इस मामले में अब तक 161 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं, जबकि पांच आरोपियों को जेल भेजा गया है।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें