अपराध1 मिनट पढ़ें
प्रेम संबंध के विवाद में युवक की हत्या, पति - पत्नी समेत तीन गिरफ्तार
प्रेम संबंध के विवाद में युवक की पीट पीटकर हत्या पति - पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के खैरहनी गांव में प्रेम संबंधों को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।मृतक की पहचान हरचंदपुर थाना क्षेत्र के छतैया गांव निवासी रमाकांत के रूप में हुई है पुलिस के अनुसार,पूर्व प्रेम संबंध को लेकर हुए विवाद के दौरान सुरेंद्र, उसकी पत्नी सोनी और वीरेंद्र ने रमाकांत की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। एसपी रवि कुमार के निर्देशन में गठित टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेंद्र, वीरेंद्र और सोनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
संबंधित ख़बरें











