ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
7 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
दुर्घटना1 मिनट पढ़ें

आईसीपी का गेट तोड़कर भागा वाहन, सुरक्षा पर उठे सवाल

आईसीपी का गेट तोड़कर भागा वाहन, सुरक्षा पर उठे सवाल
आईसीपी का गेट तोड़कर भागा वाहन, सुरक्षा पर उठे सवाल — दुर्घटना | City News 24

रुपईडीहा। भारत-नेपाल सीमा स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) में रविवार को तेज रफ्तार वाहन मुख्य गेट को क्षतिग्रस्त कर भाग गया। घटना के बाद आईसीपी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

रविवार को एक चौपहिया वाहन आईसीपी के मुख्य गेट की ओर तेज रफ्तार से आया। वाहन को आता देख सुरक्षा कर्मियों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन रोकने के बजाय गेट को टक्कर मारकर भाग गया। वाहन की टक्कर से गेट क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में गेट के पास खड़ी एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद आईसीपी के सुरक्षा सलाहकार राम निरंजन ने रुपईडीहा थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

आईसीपी में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों के साथ आईसीपी के निजी सुरक्षा कर्मी भी तैनात रहते हैं। इसके बावजूद वाहन के मुख्य गेट को टक्कर मारकर भाग जाने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा सलाहकार प्रार्थना पत्र के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

Bheem Maurya
Bheem Maurya
संपादक (Editor in Chief) · City News 24
भीम मौर्य City News 24 के संस्थापक और प्रधान संपादक हैं। बहराइच और उत्तर प्रदेश की ज़मीनी ख़बरों से लेकर देश-दुनिया तक — हक़ की आवाज़ उठाना ही उनका मिशन है।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें