राजनीति1 मिनट पढ़ें
पुलिस ने काला झंडा दिखाने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओ को पकड़ा

रायबरेली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का काफिला जैसे ही बछरावां पहुंचने वाला था, उससे पहले पुलिस ने काला झंडा दिखाने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं को पकड़ लिया। बताया गया कि भाजपा कार्यकर्ता हरिओम चतुर्वेदी, संदीप शुक्ला, मनीष गुप्ता सहित अन्य साथी अखिलेश यादव के काफिले के सामने काला झंडा दिखाने के लिए पहुंचे थे। पुलिस ने सभी को मौके से हिरासत में लेकर काफिले के गुजरने तक रोककर रखा। काफिला निकलने के बाद पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को उनके-अपने घरों तक सुरक्षित पहुंचा दिया। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।
संबंधित ख़बरें

एमएलसी चुनाव जीतने के बाद पहली बार रायबरेली पहुंची स्नातक एमएलसी कांति सिंह
राजनीति·3

सहारनपुर में आज आकाश आनंद की जनसभा, नकुड़ सीट के प्रत्याशी के नाम पर भी लगेगी मुहर!
राजनीति·1

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह में देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
राजनीति·0






