समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे रायबरेली जनसभा को किया संबोधित
मंच से संबोधन शुरू करते हुए अखिलेश यादव ने पीडीए को केंद्र में रखते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

रायबरेली में बारिश के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रायबरेली की जनसभा में पहुंचे। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उन्हें सुनने के लिए डटे रहे। मंच से संबोधन शुरू करते हुए अखिलेश यादव ने पीडीए को केंद्र में रखते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीड़ित और अपमानित लोग पीडीए से जुड़ रहे हैं। पीडीए के लोग संविधान और आरक्षण बचाने के लिए खड़े हैं। अखिलेश यादव ने बुलडोजर कार्रवाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, महंगाई, आउटसोर्सिंग और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बुलडोजर नीति खत्म की जाएगी, स्कूल खोले जाएंगे, पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी और अग्निवीर व्यवस्था समाप्त करने का प्रयास होगा। उन्होंने 2027 के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने की अपील की। अखिलेश ने कहा कि गठबंधन में सीट से ज्यादा जीत महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने रायबरेली की सभी सीटों पर भाजपा को हराने का लक्ष्य बताते हुए कहा कि अन्याय के शिकार लोगों को न्याय दिलाया जाएगा।

एमएलसी चुनाव जीतने के बाद पहली बार रायबरेली पहुंची स्नातक एमएलसी कांति सिंह

सहारनपुर में आज आकाश आनंद की जनसभा, नकुड़ सीट के प्रत्याशी के नाम पर भी लगेगी मुहर!







