ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें
रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन

रायबरेली मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित आठवीं स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का आज समापन हो गया। 1 से 4 अक्टूबर तक चली प्रतियोगिता में अंडर-13, अंडर-17, गर्ल्स सिंगल, ओपन सिंगल, ओपन डबल्स सहित विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह में प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
संबंधित ख़बरें

दतिया /नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी मान सिंह बघेल गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
ब्रेकिंग न्यूज़·1

पिछोर:मनपुरा में डॉक्टर मांग को लेकर भूख हड़ताल, 6बा दिन हालत खराब
ब्रेकिंग न्यूज़·0

फर्रुखाबाद- रेलवे स्टेशन पर अकेला मिला 7 वर्षीय बालक जीआरपी ने सी-प्लान एप से परिजनों को खोजकर किया सुपुर्द
JJubair Khanब्रेकिंग न्यूज़·1







