दुर्घटना1 मिनट पढ़ें
रायबरेली में तेज रफ़्तार कार डिवाइडर से टकराईं चार लोग घायल

रायबरेली के लालगंज गंगा एक्सप्रेसवे पर ऐहार गांव के पास सोमवार सुबह एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित कार के डिवाइडर से टकरा जाने से उसमें सवार पांच लोगों में से चार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए लालगंज सीएचसी लाया गया। घायल निरंजन ने बताया कि वे सभी जहानाबाद (बिहार) से हरिद्वार सहित कई धामों के दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित ख़बरें










