ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
6 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

बदायूं: गांव लभारी प्रकरण में पीड़ित परिवार को न्याय की मांग, न्याय न मिलने पर धरने की चेतावनी

बदायूं: गांव लभारी प्रकरण में पीड़ित परिवार को न्याय की मांग, न्याय न मिलने पर धरने की चेतावनी
बदायूं: गांव लभारी प्रकरण में पीड़ित परिवार को न्याय की मांग, न्याय न मिलने पर धरने की चेतावनी — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

बदायूं: गांव लभारी प्रकरण में पीड़ित परिवार को न्याय की मांग, न्याय न मिलने पर धरने की चेतावनी थाना कादरचौक क्षेत्र के ग्राम लभारी में जमीनी विवाद को लेकर झोपड़ी में आग लगाए जाने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। सोमवार को इस प्रकरण को लेकर सामाजिक न्याय पार्टी जनादेश के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार के पक्ष में आवाज उठाई। पदाधिकारियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो संगठन की ओर से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर थाना कादरचौक तथा पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा के कार्यालय के बाहर धरना देने की चेतावनी भी दी गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष संदीप कश्यप, जिला अध्यक्ष बदायूं महावीर कश्यप, प्रदेश सचिव प्रशांत कश्यप, विधानसभा अध्यक्ष शेखूपुर शीशपाल कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष नेत्रपाल कश्यप, विधानसभा अध्यक्ष बिल्सी नीरेश कश्यप, राम भरोसे कश्यप, भारत कश्यप, सत्यनारायण कश्यप सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।पदाधिकारियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की‌ है।

Rahul
Rahul
District Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें