बिजली का पोल खड़ा करते समय दर्दनाक हादसा, करंट की चपेट में आए दो लोगों की मौत बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप, दो घरों के बुझ गए चिराग

गिलौला। श्रावस्ती के गिलौला विद्युत उपकेंद्र के झारखंडी फीडर से जुड़े मोहम्मदापुर गांव में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गांव में बिजली का पोल खड़ा करने के दौरान करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान सचिन मिश्रा पुत्र दिनेश कुमार मिश्रा, उम्र करीब 22 वर्ष और वेद कुमार पाठक पुत्र बाबूलाल पाठक, उम्र करीब 48 वर्ष के रूप में हुई है।
हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया। घटना से दो परिवारों के घरों के चिराग बुझ गए और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि बिजली लाइन से जुड़े कार्य के दौरान पर्याप्त सावधानी और सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना पर संबंधित अधिकारी/पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटा रहे हैं। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसके लिए जिम्मेदारी किसकी है, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा।
श्रावस्ती/गिलौला से गौरव शर्मा की रिपोर्ट।










