ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
8 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्रशासन2 मिनट पढ़ें

रायबरेली जिलाधिकारी ने कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर की बैठक

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं बेहतर व्यवस्थाओं के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कराने के दिए निर्देश

रायबरेली जिलाधिकारी ने कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर की बैठक
श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं बेहतर व्यवस्थाओं के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कराने के दिए निर्देश — प्रशासन | City News 24

रायबरेली में 08 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी कार्तिक पूर्णिमा मेले के आयोजन को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर डलमऊ गंगा घाट पर बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर डलमऊ गंगा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान एवं धार्मिक अनुष्ठानों के लिए पहुंचते हैं तथा परंपरागत कार्तिक पूर्णिमा मेला भी आयोजित होता है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को अभी से व्यवस्थित करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कर लिया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त एवं मजबूत बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, घाटों की साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यकता के अनुसार एंबुलेंस एवं चिकित्सा टीमों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा, जिससे किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। जिलाधिकारी ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं वाहनों की भारी संख्या को देखते हुए पार्किंग की समुचित व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं सुचारू आवागमन के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को जाम अथवा अनावश्यक भीड़ का सामना न करना पड़े, इसके लिए यातायात एवं पुलिस विभाग आपसी समन्वय से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रमुख मार्गों एवं संपर्क मार्गों का निरीक्षण कर जहां आवश्यक हो, वहां सड़क एवं आवागमन मार्गों की मरम्मत समय से पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने नगर पालिका/नगर पंचायत, पंचायत राज विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को मेला क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण, अस्थायी शौचालय, पेयजल एवं अन्य नागरिक सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध समय से पूर्ण कराने को कहा गया। जिलाधिकारी ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को मेले के दौरान कानून-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, घाटों की निगरानी तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने फायर विभाग को भी संभावित आपात परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक संसाधनों एवं अग्निशमन व्यवस्था की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी एवं समयसीमा निर्धारित करते हुए आपसी समन्वय से सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर लें।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें