ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
सेहत2 मिनट पढ़ें

टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जोश टीम का शुभारंभ राजधानी भोपाल में आयोजित हुआ कार्यक्रम

टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जोश टीम का शुभारंभ राजधानी भोपाल में आयोजित हुआ कार्यक्रम
टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जोश टीम का शुभारंभ राजधानी भोपाल में आयोजित हुआ कार्यक्रम — सेहत | City News 24

भोपाल । दिनाँक 8 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा द्वारा नई दिल्ली से राष्ट्रव्यापी स्तर पर 'जोश'टीम का वर्चुअल शुभारंभ किया गया। देशव्यापी अभियान के तहत मध्य प्रदेश भी इस महत्वपूर्ण पहल का प्रमुख हिस्सा बना। नई दिल्ली से प्रसारित इस मुख्य कार्यक्रम को मध्य प्रदेश के राज्य मुख्यालय सहित प्रदेश के सभी 55 जिलों में ऑनलाइन माध्यम से देखा व सुना गया। राजधानी भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल तथा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान टीबी उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत उत्कृष्ट योगदान के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में अनुकरणीय भूमिका निभाने वाले अग्रदूतों को मंच से सम्मानित किया गया। भोपाल जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लगातार 3 वर्षों तक टीबी मुक्त पंचायत की श्रेणी में सम्मलित 8 ग्राम पंचायतों बैरसिया ब्लाक के बांदरुआ, उनीदा, उमरिया, मणिखेड़ी एवं रानी खजूरी तथा फंदा ब्लाक के निपनिया सूखा, खामखेड़ा एवं कोडिया को सम्मानित किया गया। टीबी मरीजों को निरंतर पोषण व सामाजिक संबल प्रदान करने हेतु 'निःक्षय मित्र' के रूप में डॉ. मनोज निगम, डॉ. प्रेमलता गोयल एवं श्रीमती मोनिका रोबोट को सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में युवाओं और विशेषज्ञों की भागीदारी राज्य स्तर पर आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में कुल 200 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रत्यक्ष सहभागिता की। इनमें 'माई भारत' (MY Bharat) के स्वयंसेवक, एनसीसी (NCC) कैडेट्स, राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) की टीम तथा महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज की फैकल्टी व स्वास्थ्य टीम के सदस्य शामिल रहे। भोपाल जिले के 2 ब्लॉक्स के टीबी मुक्त भारत जोश टीम (माई भारत के स्वयंसेवक एवं एनसीसी कैडेट्स) का मुख्य अतिथियों के साथ सामूहिक छायाचित्र लिया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि देश भर में शुरू की गई 'जोश' टीम जन-स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम छोर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगी। इसके साथ ही, प्रदेश भर के सभी 55 जिलों से माननीय जनप्रतिनिधि गण, सरपंच, स्थानीय निकाय प्रतिनिधि, एनसीसी कैडेट्स, माई भारत स्वयंसेवक और स्वास्थ्य कार्यकर्ता वर्चुअल माध्यम से जुड़े। पूरे प्रदेश से लगभग 5,000 से अधिक लोगों ने ऑनलाइन जुड़कर इस ऐतिहासिक राष्ट्रव्यापी शुभारंभ को देखा और जन-स्वास्थ्य अभियानों को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।

Devendra Kumar Jain
Devendra Kumar Jain
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें