ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
15 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़3 मिनट पढ़ें

भदोही मे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की समीक्षा बैठक संपन्न: पत्रकारों की सुरक्षा व अधिकारों के लिए एकजुटता का आह्वान सदस्यता अभियान पर हुई चर्चा

भदोही  मे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की समीक्षा बैठक संपन्न: पत्रकारों की सुरक्षा व अधिकारों के लिए एकजुटता का आह्वान सदस्यता अभियान पर हुई चर्चा
भदोही मे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की समीक्षा बैठक संपन्न: पत्रकारों की सुरक्षा व अधिकारों के लिए एकजुटता का आह्वान सदस्यता अभियान पर हुई चर्चा — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

भदोही मे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की समीक्षा बैठक संपन्न: पत्रकारों की सुरक्षा व अधिकारों के लिए एकजुटता का आह्वान सदस्यता अभियान पर हुई चर्चा घोसिया- भदोही ग्रामीण पत्रकारिता को सशक्त बनाने, जमीनी स्तर पर कार्यरत पत्रकारों के हितों व अधिकारों की रक्षा करने तथा संगठन की मजबूती सदस्यता अभियान को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश द्वारा एक भव्य समीक्षा बैठक एवं विचार गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभभदोही जिले के घोसिया स्थित जूनियर हाईस्कूल, जयरामपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के आय ब्यय निरीक्षक हौसला प्रसाद त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष रूपेश पांडे जी ने मां सरस्वती एव संस्था के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किये इस कार्यक्रम में मण्डल एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह जी के संदेशों व विचारों को नमन करते हुए किया गया। अतिथियों ने भरा पत्रकारों में उत्साह: मुख्य अतिथि का संबोधन (हौसला प्रसाद त्रिपाठी, प्रदेश आय/व्यय निरीक्षक) आयोजन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा, "ग्रामीण पत्रकारिता समाज का वास्तविक दर्पण है। कठिन परिस्थितियों और संसाधनों के अभाव में भी काम करने वाले ग्रामीण पत्रकार लोकतंत्र के सबसे मजबूत स्तंभ हैं। संगठन अपने हर साथी के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है। सभी पत्रकार साथियों को निष्पक्षता एवं सामाजिक जिम्मेदारी के साथ अपनी कलम चलानी चाहिए।" विशिष्ट अतिथि का संबोधन (रूपेश पाण्डेय, विन्ध्याचल मण्डल अध्यक्ष): विशिष्ट अतिथि ने तकनीकी युग में पत्रकारिता की चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा, "आधुनिक समय में ग्रामीण पत्रकारों को डिजिटल और तकनीकी रूप से सक्षम होना होगा। इसके साथ ही पत्रकारिता के उच्च नैतिक मूल्यों को बनाए रखना अनिवार्य है। मण्डल स्तर पर किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराया जाएगा।" संगठन विस्तार व भावी रणनीतियों पर मंथन गोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में कवरेज के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं और प्रशासनिक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन का विस्तार गांव-गांव तक किया जाएगा और नए ऊर्जावान पत्रकारों को जोड़ा जाएगा। वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में संगठन के कई दिग्गज पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे: कार्यक्रम में सदस्यता अभियान पर चर्चा कर औराई तहसील के सदस्यता प्रभारी देवेंद्र मिश्रा को बनाया गया कार्यक्रम में राकेश कुमार द्विवेदी (जिला संरक्षक एवं मण्डल उपाध्यक्ष)

सुशील कुमार पाण्डेय (जिला संरक्षक एवं मण्डल मंत्री) अरुणेन्द्र चौबे (जिला संरक्षक एवं मण्डल कार्यकारणी सदस्य

अनिल दुबे (जिला संरक्षक एवं मण्डल कार्यकारिणी सदस्य) अमृतलाल अग्रहरी (जिला अध्यक्ष) मो० मासूम एवं दिलशाद अहमद (जिला मंत्री) आभार व्यक्त कर दोहराया संकल्प इस अवसर पर राजेश पांडे, अनिल दुबे , मेराज अहमद ,दिलशाद अहमद, सुशील पांडे ,रवि पांडे, जयप्रकाश जायसवाल, पंकज सिंह ,देवेंद्र मिश्रा, मुकेश यादव ,राजधर मौर्य सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम के समापन सत्र में जिला अध्यक्ष अमृतलाल अग्रहरी' ने मण्डल व प्रदेश से पधारे मुख्य अतिथियों और सभी पत्रकार साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में संगठन के सिद्धांतों और मर्यादाओं का पालन करते हुए पत्रकार हित में निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।

मुकेश कुमार यादव
मुकेश कुमार यादव
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें