ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें
हरदोई: माधौगंज पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

हरदोई : माधौगंज थाना पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की पंपिंग सेट बरामद की है। इस मामले की शिकायत 25 अक्टूबर 2026 को वादी विपिन सिंह निवासी ग्राम भिठाई ने दर्ज कराई थी।
मामले में थाना माधौगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 262/2026, धारा 303(1) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। जांच के दौरान हसीन पुत्र यासीन निवासी चुंगी मोहिद्दीनपुर, कस्बा व थाना मल्लावां तथा बृजेश पुत्र कमलेश निवासी ग्राम चंदीपुर, थाना माधौगंज, जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सोलाराम पासवान, हेड कांस्टेबल सतेंद्र वर्मा और कांस्टेबल दीपक कुशवाहा शामिल थे।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरी की पंपिंग सेट बरामद की गई है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
संबंधित ख़बरें

बदायूं मण्डलायुक्त व डीआईजी ने किया मेला ककोड़ा का निरीक्षण
ब्रेकिंग न्यूज़·1

बरुआसागर में 19 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा महारानी लक्ष्मीबाई जन्मोत्सव, निकलेगी भव्य शोभायात्रा
ब्रेकिंग न्यूज़·1

भदोही बार एसोसिएशन में नवागत डीएम अनिल कुमार सिंह का भव्य स्वागत,अधिवक्ताओं ने किया सम्मानित
ब्रेकिंग न्यूज़·1






