हरदोई: इफको ने नैनो उर्वरकों पर क्षेत्र दिवस आयोजित किया

हरदोई: इफको (IFFCO) द्वारा खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत ग्राम रैसो, विकास खंड कछौना में नैनो उर्वरकों के प्रति किसानों को जागरूक करने एवं उनके उपयोग को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नैनो यूरिया, नैनो डीएपी एवं नैनो जिंक के उपयोग, लाभ और फसलों पर उनके प्रभाव के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में लखनऊ मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र द्वितीय संडीला के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक पंकज नौटियाल तथा वैज्ञानिक टी.एन. राय ने भाग लिया।
कार्यक्रम प्रगतिशील कृषक केवलजीत सिंह के खेत पर आयोजित हुआ, जहां नैनो यूरिया पर आधारित फसल का प्रदर्शन किया गया। किसानों को नैनो यूरिया के उपयोग, फसल पर प्रभाव, दानेदार यूरिया के संतुलित उपयोग तथा नैनो यूरिया की उचित प्रयोग विधि के बारे में विस्तार से बताया गया। वैज्ञानिकों ने फसल पोषण प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य के महत्व और उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्र प्रबंधक आकाश चौबे ने किया। इस दौरान आईबीडीसी बालामऊ से श्री सर्वजीत सिंह, सचिन और सुवेश पाल समेत कई किसान उपस्थित रहे। सभी ने नैनो उर्वरकों के प्रदर्शन का अवलोकन किया और आधुनिक कृषि तकनीकों पर चर्चा की गई।

बदायूं ककोड़ा (मिनी कुंभ) में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को किया गया ब्रीफ, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

भदोही में बदली प्रशासनिक सत्ता की कमान! शैलेश कुमार की विदाई, अनिल कुमार सिंह को मिली जिले की जिम्मेदारी







