ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें
हरदोई: जिलाधिकारी और एसपी ने जिला कारागार का निरीक्षण किया

हरदोई: जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने शुक्रवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों की सुरक्षा व्यवस्था का विस्तार से जायजा लिया और कारागार में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाकशाला का दौरा कर भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया। इसके बाद सीसीटीवी कंट्रोल रूम का अवलोकन कर जेल परिसर में निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस मौके पर जेल अधीक्षक अमन कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित ख़बरें

हरदोई: स्नेह लॉन में भव्य सामूहिक विवाह समारोह संपन्न
ब्रेकिंग न्यूज़·0

बदायूं:जिलाधिकारी और एसएसपी ने पीईटी परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
ब्रेकिंग न्यूज़·3

बदायूं :रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने किया बलवा ड्रिल का अभ्यास, महिला पुलिसकर्मियों ने भी लिया भाग
ब्रेकिंग न्यूज़·2






