जैतपुर पुख्ता में देसी शराब की दुकान पर ओवररेटिंग का आरोप निर्धारित समय से पहले दुकान बंद करने की भी शिकायत

थाना कादरचौक क्षेत्र के ग्राम जैतपुर पुख्ता गनियाई स्थित देसी शराब की दुकान को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों का आरोप है कि दुकान पर अंगूरी ब्रांड के 80 प्रिंट वाले देसी शराब के क्वार्टर को निर्धारित मूल्य से अधिक 90 रुपये में बेचा जा रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार, उक्त दुकान का लाइसेंस सौरभ महेश्वरी एवं पीयूष के नाम बताया जा रहा है। आरोप यह भी है कि देसी शराब की दुकान के साथ बीयर की बिक्री भी की जा रही है। वहीं, दुकान बंद करने के समय को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। लोगों का कहना है कि दुकान का निर्धारित समय सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक है, लेकिन दुकान संचालक शाम करीब 7 बजे ही दुकान बंद करके घर चले जाते हैं। बताया गया कि दुकान के किराएदार ने भी बातचीत के दौरान कहा कि दुकान बंद करने का यही रोजाना का नियम है।अब स्थानीय लोगों ने आबकारी विभाग के अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, शराब की निर्धारित कीमत से अधिक वसूली की जांच करने तथा दुकान के संचालन समय और बिक्री संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।

भदोही मे ब्याज माफी योजना-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित, व्यापारियों को दी गई विस्तृत जानकारी

बदायूं:सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ







