ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें
ग्राम पंचायत देवतरा में सफाई अभियान, संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए कराया दवा का छिड़काव

एटा। ब्लॉक अलीगंज की ग्राम पंचायत देवतरा में संक्रामक बीमारियों की रोकथाम को लेकर साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान गांव की गलियों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सफाई कराई गई। साथ ही संक्रमण फैलने से रोकने के लिए दवा का छिड़काव कराया गया तथा चूने का छिड़काव भी कराया गया। ग्राम पंचायत में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने और ग्रामीणों को बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से यह कार्य कराया गया। इस दौरान पंचायत सचिव श्री संजेश कुमार एवं प्रशासक श्रीमती ललिता देवी की देखरेख में सफाई और दवा छिड़काव का कार्य कराया गया।
संबंधित ख़बरें

कोरबा के बनखेता गांव में 65 हाथियों का हमला! मकान की दीवार तोड़ी, परिवार ने भागकर बचाई जान।
ब्रेकिंग न्यूज़·2

हरदोई जनगणना -2027 प्रगकों एवं फील्ड पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र और परिचय-पत्र वितरित
ब्रेकिंग न्यूज़·1

नागदा में गुजराती बलाई समाज का भव्य दीपावली मिलन समारोह संपन्न
ब्रेकिंग न्यूज़·1






