ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
2 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़2 मिनट पढ़ें

बदायूं में यातायात माह नवंबर का शुभारंभ, विधायक महेश चंद्र गुप्ता और एसएसपी अंकिता शर्मा ने हरी झंडी।

बदायूं में यातायात माह नवंबर का शुभारंभ, विधायक महेश चंद्र गुप्ता और एसएसपी अंकिता शर्मा ने हरी झंडी।
बदायूं में यातायात माह नवंबर का शुभारंभ, विधायक महेश चंद्र गुप्ता और एसएसपी अंकिता शर्मा ने हरी झंडी। — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

सोमवार, 2 नवंबर 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन्स, बदायूं में यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान एसएसपी अंकिता शर्मा ने अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, विद्यार्थियों, वाहन चालकों एवं आमजन को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन करके ही सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सकती है।उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा अपनी निर्धारित लेन में चलने की अपील की। साथ ही स्टंट बाइकिंग, प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर से बचने तथा सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करने की जानकारी दी। इसके बाद विधायक महेश चंद्र गुप्ता एवं एसएसपी अंकिता शर्मा ने यातायात जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर पुलिस लाइन चौराहा, इंदिरा चौक, लावेला चौक और जेल तिराहा होते हुए पुनः पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुई।इस अवसर पर एएसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया, एसडीएम सदर साई आश्रित शाखमुरी, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव, एआरटीओ हरिओम गौतम, यातायात प्रभारी मनोज कुमार वर्मा सहित यातायात पुलिसकर्मी, ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक, पुलिस मॉडर्न स्कूल के विद्यार्थी, राजकीय इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बदायूं पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। पुलिस ने कहा कि आपका एक छोटा सा प्रयास किसी अनमोल जीवन की रक्षा कर सकता है। यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

Rahul
Rahul
District Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें