दुर्घटना1 मिनट पढ़ें
महसी में नहर के पास अनियंत्रित होकर पलटा डंपर, हादसे से मची अफरा-तफरी

बहराइच। महसी क्षेत्र के जोतचांदपारा, महाराजगंज में नहर के पास सोमवार को एक डंपर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि डंपर रमपुरवा की ओर जा रहा था और हादसे के समय वह खाली था। इसी दौरान नहर के पास अचानक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है। डंपर के अनियंत्रित होकर पलटने के कारणों की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के बाद मौके पर काफी देर तक लोगों की आवाजाही बनी रही। संबंधित अधिकारियों द्वारा घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।
संबंधित ख़बरें

हरदोई बालाजी मंदिर में हाथी हुआ खूनी, महंत के बड़े भाई को सूंड से उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला, दर्दनाक मौत
दुर्घटना·0

हरदोई राजमार्ग पर पलटी करब से भरी ट्रैक्टर ट्राली चालक बाल बाल बचा
दुर्घटना·3

हरदोई घर लौट रहे कबाड़ व्यापारी को तेज रफ्तार डंपर ने कुचला मौके पर ही दर्दनाक मौत
दुर्घटना·1






