हरदोई घने कोहरे में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर दो युवकों की दर्दनाक मौत

हरदोई अतरौली थाना क्षेत्र में घने कोहरे के बीच हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा लूमामऊ-महगवां मार्ग पर सुजनिया बाजार के निकट हुआ, जहां अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने अतरौली-संडीला मार्ग पर जाम लगाकर विरोध जताया। जानकारी के अनुसार, गहिरा गांव निवासी 27 वर्षीय अनुज अपने बुआ के बेटे 22 वर्षीय आकाश के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सुजनिया बाजार के पास घने कोहरे के कारण सामने से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही अतरौली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने अतरौली-संडीला मार्ग पर जाम लगाकर अज्ञात वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ कार्रवाई करने और मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। पुलिस ग्रामीणों को समझाने और मामले की जांच में जुटी रही। घने कोहरे के बीच हुए इस हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं।

हरदोई बालाजी मंदिर में हाथी हुआ खूनी, महंत के बड़े भाई को सूंड से उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला, दर्दनाक मौत

हरदोई राजमार्ग पर पलटी करब से भरी ट्रैक्टर ट्राली चालक बाल बाल बचा







