भदोही में बदली प्रशासनिक सत्ता की कमान! शैलेश कुमार की विदाई, अनिल कुमार सिंह को मिली जिले की जिम्मेदारी

भदोही में बदली प्रशासनिक सत्ता की कमान! शैलेश कुमार की विदाई, अनिल कुमार सिंह को मिली जिले की जिम्मेदारी; 16 IAS अफसरों के तबादले से यूपी की नौकरशाही में हलचल
भदोही। उत्तर प्रदेश में सोमवार को हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल ने प्रदेश की नौकरशाही में हलचल मचा दी है। योगी सरकार ने 16 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए कई जिलों के जिलाधिकारियों की जिम्मेदारी बदल दी है। इस फेरबदल का असर संत रविदास नगर भदोही पर भी पड़ा है, जहां जिलाधिकारी शैलेश कुमार का स्थानांतरण चंदौली कर दिया गया है, जबकि उनके स्थान पर अनिल कुमार सिंह को भदोही का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। अनिल कुमार सिंह इससे पहले अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग), सहकारी समितियां के पद पर तैनात थे। अब उनके सामने भदोही जिले की प्रशासनिक व्यवस्था, विकास योजनाओं को गति देने, जनशिकायतों के निस्तारण और शासन की प्राथमिकताओं को जमीन पर उतारने की अहम जिम्मेदारी होगी। वहीं शैलेश कुमार को चंदौली जिले की कमान सौंपी गई है। इस बदलाव के साथ ही भदोही के प्रशासनिक गलियारों में नए जिलाधिकारी की कार्यशैली और प्राथमिकताओं को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सवाल यह भी है कि नए जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिले की लंबित समस्याओं, विकास कार्यों और जनसुनवाई की व्यवस्था को कितनी तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। दूसरी ओर प्रदेश स्तर पर हुए फेरबदल में वाराणसी और कानपुर के मंडलायुक्तों की भी अदला-बदली की गई है। के. विजयेंद्र पांडियन को वाराणसी मंडलायुक्त तथा एस. राजलिंगम को कानपुर मंडलायुक्त बनाया गया है। इसके अलावा गोंडा, जौनपुर, श्रावस्ती और शामली सहित कई जिलों में भी नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है। कुल 16 आईएएस अधिकारियों के इस फेरबदल को प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। अब सबकी निगाहें भदोही के नए जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह पर टिकी हैं कि उनकी पहली प्राथमिकताएं क्या होंगी और जिले की जनता को प्रशासनिक स्तर पर क्या नई दिशा मिलेगी।

श्रावस्ती : गिलौला ब्लॉक में सरकारी संपत्ति पर चोरों का धावा! ताला तोड़कर दीवार फांदकर घुसे, मतपेटियां ठेले पर लादते समय दो पकड़े गए, दो

श्रावस्ती : मौत के हादसे के बाद भी नहीं जागा बिजली विभाग! खेत में झूल रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन, किसानों की जान खतरे में







