बदायूं ककोड़ा (मिनी कुंभ) में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को किया गया ब्रीफ, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

आगामी दिनांक 17.11.2026 से प्रारम्भ होने वाले मेला ककोड़ा (मिनी कुंभ) के सकुशल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत आज दिनांक 16.11.2026 को पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी उझानी श्री राहुल पांडेय द्वारा मेला परिसर में ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को ब्रीफ किया गया।इस दौरान अधिकारियों द्वारा पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी पुलिसकर्मियों को अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर समय से उपस्थित रहने, पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा श्रद्धालुओं के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया गया।साथ ही मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे मेला ककोड़ा का आयोजन सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया जा सके।

श्रावस्ती : गिलौला ब्लॉक में सरकारी संपत्ति पर चोरों का धावा! ताला तोड़कर दीवार फांदकर घुसे, मतपेटियां ठेले पर लादते समय दो पकड़े गए, दो

श्रावस्ती : मौत के हादसे के बाद भी नहीं जागा बिजली विभाग! खेत में झूल रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन, किसानों की जान खतरे में







