ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
22 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
दुर्घटना1 मिनट पढ़ें

हरदोई में बेटी को लेकर रेलवे ट्रैक पर लेटी महिला,ऊपर से गुजर गई ट्रेन,मासूम सुरक्षित, मां गंभीर रूप से घायल

हरदोई में बेटी को लेकर रेलवे ट्रैक पर लेटी महिला,ऊपर से गुजर गई ट्रेन,मासूम सुरक्षित, मां गंभीर रूप से घायल
हरदोई में बेटी को लेकर रेलवे ट्रैक पर लेटी महिला,ऊपर से गुजर गई ट्रेन,मासूम सुरक्षित, मां गंभीर रूप से घायल — दुर्घटना | City News 24

हरदोई में पति से विवाद के बाद मायके आई एक महिला अपनी मासूम बेटी को लेकर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। देखते ही देखते वहां से ट्रेन गुजर गई। इस खौफनाक घटनाक्रम में महिला ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद मासूम बेटी बाल-बाल बच गई। चलती ट्रेन के नीचे से बच्ची का सुरक्षित बच निकलना किसी चमत्कार से कम नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। घायल महिला को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

मामला कछौना थाना क्षेत्र के झब्बूखेड़ा गांव का है। यहां की रहने वाली मायावती की शादी अतरौली थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी प्रदीप के साथ हुई है। बताया जा रहा है कि पति से विवाद के बाद मायावती रविवार को अपने मायके आ गई थी। इसके बाद वह अपनी मासूम बेटी के साथ रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। इसी दौरान वहां से ट्रेन गुजर गई। ट्रेन की चपेट में आने से मायावती घायल हो गई, जबकि बच्ची सुरक्षित बच गई। घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए।

महिला के भाई वीरेंद्र ने अपने बहनोई प्रदीप पर बहन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। हालांकि, महिला रेलवे ट्रैक तक किन परिस्थितियों में पहुंची और घटना के पीछे की पूरी वजह क्या रही, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजनों की ओर से फिलहाल पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। मेडिकल कॉलेज में महिला का इलाज जारी है। घटना ने पति-पत्नी के विवाद के बीच मासूम बच्ची की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Yunus Mohammed
Yunus Mohammed
District Bureau chief · City News 24
Village and post Lalpalpur District hardoi
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें