ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
22 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़3 मिनट पढ़ें

भदोही मे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने में राजनैतिक दलों की सहभागिता महत्वपूर्ण : आयुक्त राजेश प्रकाश

भदोही  मे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने में राजनैतिक दलों की सहभागिता महत्वपूर्ण : आयुक्त राजेश प्रकाश
भदोही मे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने में राजनैतिक दलों की सहभागिता महत्वपूर्ण : आयुक्त राजेश प्रकाश — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

भदोही मे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने में राजनैतिक दलों की सहभागिता महत्वपूर्ण : आयुक्त राजेश प्रकाश

21, 22 एवं 28, 29 नवंबर को विशेष अभियान के तहत बूथों पर उपस्थित रहेंगे बीएलओ, पात्र मतदाताओं से प्राप्त करेंगे आवेदन आयुक्त/रोल प्रेक्षक एवं नवागत जिलाधिकारी की संयुक्त अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक संत रविदास नगर भदोही 18 नवंबर 2026*:- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद में संचालित विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आयुक्त मिर्जापुर मंडल/रोल प्रेक्षक राजेश प्रकाश एवं नवागत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त/रोल प्रेक्षक राजेश प्रकाश ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि जनपद में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम संचालित है। इस क्रम में सभी राजनैतिक दलों को मतदाता सूची उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से अपील की कि मतदाता सूची का गंभीरतापूर्वक एवं सूक्ष्मता से अवलोकन करें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि, विसंगति अथवा पात्र मतदाता का नाम छूटने की जानकारी प्राप्त होती है तो तत्काल संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) अथवा जिला निर्वाचन अधिकारी को अवगत कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही कराया जा सके। आयुक्त ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 21 एवं 22 नवंबर तथा 28 एवं 29 नवंबर 2026 को विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। इन तिथियों में सभी बूथ लेवल अधिकारी (BLO) अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पूरे दिन आवश्यक प्रपत्रों के साथ उपस्थित रहेंगे तथा पात्र मतदाताओं से निर्धारित आवेदन एवं फार्म प्राप्त करेंगे। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से इन विशेष अभियान दिवसों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने के लिए जागरूक करने की अपेक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि सभी राजनैतिक दल नए मतदान स्थलों के अनुसार अपने बूथ लेवल एजेंट (BLA) की अद्यतन सूची संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराएं, जिससे प्रत्येक मतदान स्थल पर समुचित समन्वय स्थापित हो सके और मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने में सहयोग मिल सके। आयुक्त/रोल प्रेक्षक राजेश प्रकाश ने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) को निर्देशित किया कि वे राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निरंतर संपर्क एवं संवाद बनाए रखें तथा समय-समय पर बैठक आयोजित कर पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति से उन्हें अवगत कराते रहें। साथ ही प्रत्येक राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों को संबंधित BLO, सुपरवाइजर एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) का नाम एवं मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया जाए, ताकि मतदाता सूची से संबंधित किसी भी समस्या अथवा विसंगति का त्वरित समाधान किया जा सके। नवागत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बैठक में उपस्थित सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण आधार है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी एवं राजनैतिक दल आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की शिकायत, समस्या अथवा जानकारी के लिए जनपदवासी कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05414-1950 पर संपर्क कर सकते हैं। संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) शुभांगी शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ला, समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

मुकेश कुमार यादव
मुकेश कुमार यादव
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें