भदोही खमरिया शिशु बाल भरत मिलाप बड़े ही धूमधाम से संपन्न, विमान में दिखी झांकियों की झलक

शिशु बाल भरत मिलाप बड़े ही धूमधाम से संपन्न, विमान में दिखी झांकियों की झलक
, खमरिया (भदोही)* नगर पंचायत खमरिया में बुधवार को देर रात्रि शिशु बाल भरत मिलाप बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। बुधवार को शाम को पुलिस चौकी के पास बने मंच के सामने चारों भाइयों का मिलन करवाया गया। इसके बाद विंध्यवासिनी कारपेट से विमान को निकाला गया। इसके पूर्व कमेटी द्वारा अतिथियों में पूर्व मंत्री व औराई के विधायक दीनानाथ भास्कर, डॉ. ऋषिरंजन सिंह, सरदार अहमद, डॉ. देव को कमेटी के अध्यक्ष संजय जायसवाल द्वारा माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विमान में ग्यारह काली नृत्य, महाकाल की भस्म आरती, छत्रपति शिवाजी के ऊपर धोखे से वार, माँ सती समाधि, शंकर जी का रौद्र रूप, नकटैया का मंचन, छठ पूजा का दृश्य, शंकर-पार्वती नृत्य, हनुमान जी का नृत्य, माँ सीता का विवाह के बाद विदाई सहित अन्य विमान रहे, जो विंध्यवासिनी कारपेट से होते हुए पुलिस चौकी, दुर्गा चौराहा, सब्जी मंडी, कपड़ा बाजार, सर्राफा बाजार, खलवापुर, मुख्य चौराहे से भजईपुर नगर की उत्तरी सीमा पर सम्पन्न हुआ। जगह-जगह स्थानीय लोगों व कमेटी के सहयोग से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में भीड़ मौजूद रही। इस अवसर पर परितोष बरनवाल, पवन बरनवाल, राजधर मौर्य, भूपेंद्र द्विवेदी,चन्द्रबली मौर्य ,विनोद मौर्य, चंद्रशेखर जायसवाल, सतीश ठठेरा सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य रहे। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी राजीव सिंह, थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह, चौकी इंचार्ज रविप्रकाश सिंह मय फोर्स डटे रहे।

श्रावस्ती : गिलौला ब्लॉक में सरकारी संपत्ति पर चोरों का धावा! ताला तोड़कर दीवार फांदकर घुसे, मतपेटियां ठेले पर लादते समय दो पकड़े गए, दो

श्रावस्ती : मौत के हादसे के बाद भी नहीं जागा बिजली विभाग! खेत में झूल रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन, किसानों की जान खतरे में







