भदोही जिलाधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय माधोसिंह घोसिया का किया औचक निरीक्षण, बच्चों से जाना पढ़ाई और मिड-डे मील का हाल

भदोही जिलाधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय माधोसिंह घोसिया का किया औचक निरीक्षण, बच्चों से जाना पढ़ाई और मिड-डे मील का हाल
बच्चों से संवाद कर जिलाधिकारी ने परखी शैक्षणिक गुणवत्ता, मध्याह्न भोजन की भी ली जानकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना प्राथमिकता, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश संत रविदासनगर भदोही, 21 नवंबर 2026 जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने आज कंपोजिट विद्यालय माधोसिंह घोसिया का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों एवं मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में बच्चों को दी जा रही शिक्षा, शिक्षण कार्य की गुणवत्ता तथा मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) की व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने विद्यालय पहुंचकर विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण किया तथा छात्र-छात्राओं से आत्मीयता के साथ संवाद स्थापित किया। उन्होंने बच्चों से पूछा कि विद्यालय में उन्हें कौन-कौन सी पुस्तकें पढ़ाई जा रही हैं, कक्षा में किस विषय की पढ़ाई हो रही है तथा शिक्षक किस प्रकार उन्हें पढ़ाते हैं। जिलाधिकारी ने बच्चों से पढ़ाई से संबंधित सवाल भी पूछे और उनके जवाब सुनकर उनकी शैक्षणिक समझ एवं ज्ञान का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से विद्यालय में प्रतिदिन मिलने वाले मध्याह्न भोजन के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से भोजन की गुणवत्ता, नियमित उपलब्धता एवं उन्हें मिलने वाले भोजन के संबंध में बातचीत की। जिलाधिकारी ने विद्यालय में संचालित मिड-डे मील व्यवस्था का जायजा लेते हुए कहा कि बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुरूप स्वच्छ, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण का विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने विद्यालय के शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। शिक्षण कार्य को प्रभावी एवं रुचिकर बनाया जाए, ताकि प्रत्येक बच्चा विषयों को बेहतर ढंग से समझ सके। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति, शैक्षणिक स्तर एवं सीखने की क्षमता में निरंतर सुधार लाना सभी संबंधित शिक्षकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए शिक्षकों को पूरी जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। जिलाधिकारी के इस औचक निरीक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं तथा मध्याह्न भोजन व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का जायजा लेना रहा।

श्रावस्ती : गिलौला ब्लॉक में सरकारी संपत्ति पर चोरों का धावा! ताला तोड़कर दीवार फांदकर घुसे, मतपेटियां ठेले पर लादते समय दो पकड़े गए, दो

श्रावस्ती : मौत के हादसे के बाद भी नहीं जागा बिजली विभाग! खेत में झूल रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन, किसानों की जान खतरे में







