ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
7 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़2 मिनट पढ़ें

निर्माणाधीन परियोजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराएं - जिलाधिकारी

निर्माणाधीन परियोजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराएं - जिलाधिकारी
निर्माणाधीन परियोजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराएं - जिलाधिकारी — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

रायबरेली में 18 अगस्त 2026 को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में एनएचएआई, सेतु निगम, यूपीडा, लोक निर्माण विभाग एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा जनपद में संचालित विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में परियोजनाओं की प्रगति के साथ-साथ भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण, निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं तथा परियोजनाओं के निर्माण के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से परियोजनावार प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया कि सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। बैठक में विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की स्थिति, लंबित प्रकरणों तथा मुआवजा वितरण की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित शेष कार्यवाही को नियमानुसार शीघ्र पूर्ण कराया जाए तथा पात्र भू-स्वामियों को मुआवजा वितरण की कार्यवाही में तेजी लाई जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा वितरण से संबंधित समस्याओं का संबंधित पक्षों से समन्वय कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि परियोजनाओं के निर्माण कार्य प्रभावित न हों। जिलाधिकारी ने एनएचएआई, सेतु निगम, यूपीडा, लोक निर्माण विभाग एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, इसके साथ ही निर्माणाधीन परियोजनाओं के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परियोजनाओं के निर्माण से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जाए, जिससे आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, उप जिलाधिकारी ऊँचाहार विवेक राजपूत, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका स्वर्ण सिंह सहित एनएचएआई, सेतु निगम, यूपीडा, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एवं संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें