ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
13 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
अपराध1 मिनट पढ़ें

सीतामढ़ी में हत्या के बाद बवाल, SP की गाड़ी समेत 8 वाहन चकनाचूर

सीतामढ़ी में हत्या के बाद बवाल, SP की गाड़ी समेत 8 वाहन चकनाचूर
सीतामढ़ी में हत्या के बाद बवाल, SP की गाड़ी समेत 8 वाहन चकनाचूर — अपराध | City News 24

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले में जिला परिषद सदस्य के पति बैद्यनाथ महतो की गोली मारकर हत्या के बाद इलाके में भारी बवाल हो गया। सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान बदमाशों ने बैद्यनाथ महतो पर फायरिंग की, जिसमें उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।

आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगा दी और मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम को भी घेर लिया। स्थिति बिगड़ने पर भीड़ ने एसपी की गाड़ी समेत करीब 8 वाहनों में जमकर तोड़फोड़ कर दी। कई वाहनों के शीशे टूट गए और गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

स्थानीय लोगों ने पुलिस पर घटना के बाद देर से पहुंचने और पहले की शिकायतों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए। मामले के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इस मामले में पुलिस विभाग ने भी कार्रवाई की है। रिपोर्टों के अनुसार डुमरा थानाध्यक्ष और मामले के अनुसंधानकर्ता दारोगा को निलंबित किया गया है।

Betu Mishra
Betu Mishra
Author · City News 24
Uttar Pradesh Bahraich
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें